Saturday, 29 November 2014

भारत में ही नहीं पूरे दुनिया में लगभग हर जगह पर शादी को धर्म से जोड़कर देखने का रिवाज रहा है, और हर जगह के लोग अपने बच्चों की शादी अपने ही धर्म में कराना चाहते है। पर क्या किसी के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए एक ही धर्म का होना जरूरी है ? भले ही दोनों में आपसी ताल-मेल ना हो पर शादी अपने ही धर्म में होना चाहियें। लेकिन पिछले दिनों जिस तरह से लव-जिहाद सामने आया है उस से हम यह भी नहीं कह सकते है कि लव से किया गया शादी सफल ही हो। क्योंकि लव-जिहाद जैसे मामले सांप्रदायिक माहौल भी बिगाड़ते है, और ज्यादातर सांप्रदायिक झड़पों की वजह भी लव ही होता है।


लव जिहाद जैसे मामले सिर्फ भारत में ही नहीं विश्व के और देशों में भी हो रहा है। अभी-अभी ऐसे ही कुछ मिस्र में हो रहा है। परंपराओं के दीवार टूट रही है तो विरोध के स्वर भी उठ रहे है। विरोध में उठी आवाजें हिंसक भी हो रही हैं। और इन्हीं सब चीजों के बीच नई पीढ़ी के लोगों में एक तरह का डर तो है, लेकिन उम्मीद की किरण भी दिखाई देती है। भारत या मिस्र ही नहीं पूरे दुनीयां में मजहब एक संवेदनशील मुद्दा रहा है। धार्मिक नेताएं अंतरधार्मिक विवाहों को दूसरे धर्म के लोगों की भर्ती के तौर पर देखते है। ऐसे में लव से किया गया शादी कितना सही है ? 

Friday, 14 November 2014

जिनका बाल दिवस होता, कैसे बच्चे होते हैं ? खाने के ढाबे पर अब भी, बरतन बच्चे धोते हैं। भूख, गरीबी, लाचारी में, जीवन इनका बीत रहा। जाने कितने नौनिहाल बस पेट पकड़कर सोते हैं। खेलकूद, शैतानी, जिद रकना तो भूल गया। इनको पता चलेगा कैसे, अक्षर कैसे होते हैं ? महाशक्ति बनकर उभरेगा, कैसे  कोई देश भला। भूख, अशिक्षा, बीमारी में जिसके बच्चे होते हैं।

अजय कुमार की ये लाइने आज के बाल दिवस को दर्शाता है। उच्चकोटी के विचारक तथा लोकतांत्रिक समाजवाद के समर्थक जवाहरलाल नेहरु महान मानवतावादी थे। बच्चों के प्रिय चाचा नेहरु अपने देश में ही नही वरन सम्पूर्ण विश्व में सम्मानित और प्रशंशनीय राजनेता थे। लेकिन आज देश के बच्चों के  लिए जो भी किया जाय कम है, क्योंकि असली बाल वह है, जो अपने अनिश्चित भविष्य से जूझ रहा है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन यानी 14 नवम्बर को पूरा देश बाल दिवस के रूप में मनाते है। बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था। इसलिए आज के दिन को बाल दिबस के रूप में मनाया जाता है। पं. नेहरू ने बच्चों को देश का भविष्य कहा था और उनके लिए एक सपना देखा था, लेकिन आज का वो सपना अधुरा ही है। आजीविका चलाने के नाम पर आज देश में न जाने कितने बच्चे बाल मजदूरी करने पर विवश है।
अगर माँ बाप भीख मांग रहे हैं तो बच्चे भी मांग रहे हैं। क्या ये बाल दिवस का अर्थ जानते हैं या कभी ये कोशिश की गयी कि इन भीख माँगने वाले बच्चों के लिए सरकार कुछ करेगी। कोई कूड़ा इल लिए बीन रहा हैं क्योंकि घर को चलने के लिए उनको पैसे की जरूरत है। कहीं बाप का साया नहीं है, कहीं बाप है तो शराबी जुआरी है, माँ बीमार है, छोटे। छोटे भाई बहन भूख से बिलख रहे हैं। कभी उनकी मजबूरी को जाने बिना हम कैसे कह सकते हैं कि माँ बाप बच्चों को पढ़ने नहीं भेजते हैं। अगर सरकार उनके पेट भरने की व्यवस्था करे तो वे पढ़ें लेकिन ये तो कभी हो नहीं सकता है। फिर इन बाल दिवस से अनभिज्ञ बच्चों का बचपन क्या इसी तरह चलता रहेगा?

आज भी चाचा नेहरू के इस देश में लगभग 1.01 करोड़ बच्चे बाल श्रमिक हैं। जो चाय की दुकानों पर नौकरों के रूप में, फैक्ट्रियों में मजदूरों के रूप में या फिर सड़कों पर भटकते भिखारी के रूप में नज़र आ ही जाते हैं। इनमें से कुछेक ही बच्चे ऐसे हैं, जिनका उदाहरण देकर हमारी सरकार सीना ठोककर देश की प्रगति के दावे को सच होता बताती है। तो वहीं दूसरी और तस्वीर कुछ और ही बयान करती है। सरकार को जरुरत है की वो जमीनी हकीकत से जुडे और आंकडों को छोडकर वस्तुनिष्ठता पर जोर दे और उन बच्चों के भविष्य के बारे में विचार करे ताकी एक सुभारत का निर्माण किया जा सके और हमारे समाज से बाल मजदूरी नामक दंश का विनास हो।







Monday, 27 October 2014

Posted by Gautam singh Posted on 05:55 | No comments

बचपन का सावन

बचपन इंसान के जिंदगी का सबसे हसीन और खूबशूरत पल होता है न कोई चिंता न कोई फिकर मां की गोद और पापा के कंधे न पैसे की चिंता न फियूचर की सोच। बस हर पल अपनी मस्तीयों में खोए रहना, खेलना कुदना और पढ़ना। बगैर किसी तनाव के, नन्हे होंठों पर फूलों सी खिलखीलाती हँसी, और मुस्कुराहट, वो शरारत, रूठना, मनाना, जिद पर अड़ जाना यही तो बचपन की पहचान है। सच कहें तो बचपन ही वह वक्त होता है, जब हम दुनियादारी के झमेलों से दूर अपनी ही मस्ती में मस्त रहते हैं

'ये दौलत भी ले लो, ये शौहरत भी ले लो, भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी, मगर मुझको लौटा दो, बचपन का सावन, वो कागज की कश्ती, वो बारिश का पानी' मशहुर गजल गायक जगजीत सिंह की ये पंक्तियां उम्र की एक दहलीज पर किसी को भी भावुकता के समंदर में डूबोने या उतारने के लिए काफी है। लेकिन आज कल के बच्चों के जिंदगी में वो बचपन आता कहां है। नानी और दादी की गोद, पापा और दादा के कंधों की सवारी करने के उम्र में इन बच्चों के कंधों पर भारी बस्ता का बोझ टाँग दिया जाता है और बच्चों से खचाखच भरी स्कूल बस में डाल दिया जाता है। चकाचौंध संस्कृति व चमकदार सपनें बचपन की मासूमियत को जाने अनजाने में डसने लगे हैं। इन नन्हें-नन्हें मासूम चेहरों पर मुस्कान के बजाय उदासी गणित के पहाड़ों में खोने लगी और हम इसे बदले परिवेश के एक हिस्से के रूप में स्वीकार भी करने लगे हैं। बेखौफ तरीके से जीने वाला वो बचपन कहीं खोता जा रहा है।

चमचमाते अंग्रेजी स्कूलों ने बच्चों को अंग्रेजी बोलना तो सीखा दिया, मगर बुजुर्गों के प्रति संवेदनाएं और जीवन के प्रति आशाएं यह स्कूल नहीं सीखा पायें। जब वे माता-पिता की अपेक्षाओं में खरे नहीं उतर पाते तब वे हीन-भावना से ग्रस्त हो जाते हैं। परिणामस्वरूप बच्चे गलत राह की ओर अभिमुख हो जाते हैं। वे असंवदेनशील हो जाते हैं।  किशोरों में दिनोंदिन आत्महत्या करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, जो वर्तमान समाज के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है। इसीलिए वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए समाज को अपनी सोच में बदलाव की जरूरत है। ऐसे संक्रमणकाल में पल रहे बचपन को खोने से कैसे बचाएं, इस पर आज विचार करने की आवश्यकता है। चिंतन की प्रक्रियाओं में बदलाव की जरूरत है। बचपन को बचाने के लिए मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास करने की जरूरत है।  

Friday, 17 October 2014

कहा जाता है कि खुबसूरती ऊपरवाले की दी हुई सबसे अनमोल नेमत होती है जो हर किसी को नसीब नहीं होती। अपनी बेमिसाल खूबसूरती के लिए बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखने वाली बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालनी भी एक ऐसी ही अदाकारा हैं जिनकी खूबसूरती पर आज भी लाखों जवां लोगों के दिल मर मिटते है। बेहतरीन अभिनय, शास्त्रीय नृत्य के अलावा भरतनाट्मय नृत्य शैली में महारत रखने वाली हेमामालनी शोहरत, सफलता और कामयाबी के शिखर पर पहुंची जिंदगी पर्दे से शुरू होकर लोकतंत्र की मंदीर संसद तक जा पहुची हैं।

सालों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की स्वप्न सुंदरी नृत्यांगना हेमा मालिनी बॉलीवुड की उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनमें सौंदर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इसी अभिनय के दम पर हेमामालिनी हिन्दी फिल्म की पहली महिला सुपर स्टार बनी। लगभग चार दशक के कैरियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इनकी सुंदरता और अदाओं के कारण इन्हें बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल्स कहा जाने लगा। आगे चलकर निर्माता प्रमोद चक्रवर्ती ने इस नाम से भी फिल्म बनायी। बालीवुड के लीजेंड कहे जाने वाले राज कपूर की फिल्म (सपनों का सौदागर) में पहली बार नायिका के रूप में काम करने का मौका मिला। फिल्म के प्रचार के दौरान हेमा मालिनी को। ड्रीम गर्ल. के रूप में प्रचारित किया गया। बदकिस्मती से फिल्म टिकट खिडकी पर असफल साबित हुई लेकिन अभिनेत्री के रूप में हेमा मालिनी को दर्शकों ने पसंद कर लिया।

हेमा मालिनी बालीवुड के उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनमें सौंदर्य तथा अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिला. हेमा मालिनी अभिनय के अलावा शास्त्रीय नृत्य में भी पारंगत है। जिस किसी भी फिल्म में हेमा मालिनी को नृत्य करने का मौका मिला उन्होंने दर्शकों पर अपने नृत्य कला की छाप छोड़ दी. इसके अलावा हेमा मालिनी का डॉयलाग कहने का अपना दिलकश अंदाज था जिसकी नकल आज की अभिनेत्रियां करती नजर आती हैं। हेमा का जन्म 16 अक्तूबर 1948 को तमिलनाडु के तंजावुर जिले के अम्माकुडी गांव में हुआ था। हेमा मालिनी को पहली सफलता वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म (जॉनी मेरा नाम) से हासिल हुई। इसमें उनके साथ अभिनेता देवानंद मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में हेमा और देवानंद की जोडी को दर्शकों ने सिर आंखों पर लिया और फिल्म सुपरहिट रही। उसके बाद हेमा रातोंरात स्‍टार बन गईं। अपने फिल्मी करियर में करीब 150 फिल्मों में काम करने वाली हेमा ने बहुत सारे सुपरहिट फिल्में बनाई जिसमें ‘सीता और गीता’ 1972, ‘प्रेम नगर’ ,’अमीर गरीब’ 1974, ‘शोले’ 1975, ‘महबूबा’, ‘चरस’ 1976, ड्रीम गर्ल’, ‘किनारा’ 1977, ‘त्रिशूल’ 1978, ‘मीरा’ 1979, ‘कुदरत’, ‘नसीब’, ‘क्रांति’ 1980, ‘अंधा कानून’, ‘रजिया सुल्तान’ 1983, ‘रिहाई’ 1988, ‘जमाई राजा’ 1990, ‘बागबान’ 2003, ‘वीर जारा’ 2004, आदि शामिल है।

मेरे नसीब में तू हैं के नहीं, तेरे नसीब में मैं हूं के नहीं हेमा पर फिल्माया गया यह गाना उनके जीवन पर सटीक बैठता है। एक समय ऐसा भी था जब उनको चाहने वालों की कतार लगा करता था। जिसमें बालीवुड के ही मेन कहे जाने वाले धर्मेंद्र सुपरस्टार जीतेंद्र और संजीव कुमार भी शामिल थे। लेकिन हेमा के नसीब में तो शादीशुदा धर्मेंद्र लिखा था। इस लिए उनका दिल धर्मेंद्र पर आया और रील लाइफ की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी 1980 में उनके रीयल लाइफ की ड्रीम गर्ल बन गईं।

Sunday, 12 October 2014

आम जनमानस के दिमाग में अक्सर यह सवाल उठता है। जब वह सरकारी प्रणाली की मार खाते है। तब बुदबुदाते है, अकेला चना क्या भाड़ फोड सकता है। देश में संपूर्ण क्रांती की अखल जगाने वाले लोकनायक जयप्रकाश नरायण ऐसे ही एक चना है जिन्होंने अकेले ही शिक्षा में क्रान्ति, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी, को दूर करने के लिए घडे रूपी सरकार को तोड़ दिया। लोकनायक एक ऐसे शख्स थे जिन्होंने अपनी जिन्दगी देश के नाम कर दी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिन में तारे दिखला दिए।

देश को आजाद कराने की लड़ाई से लेकर 1977 तक तमाम आंदोलनों की मसाल थामने वाले लोकनायक जयप्रकाश नरायण का नाम देश के ऐसे शख्स के रूप में उभरता है जिन्होंन अपने विचारों, दर्शन तथा अपने व्यक्तित्व से देश की दिशा तय करने वाले महान गांधीवादी नेता जयप्रकाश नरायण का जन्म 11 अक्तूबर 1902 को बिहार के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में आने वाले 'लाला का टोला' में हुआ था। पटना से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद वह शिक्षा के लिए अमेरिका भी गए हालांकि उनके मन में भारत को आजाद देखने की लौ जल रही थी। यही वजह रही कि वह स्वदेश लौटे और स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय हुए। जब वह अमेरिका से स्वदेश लौटे तो उस वक्त वह मार्क्सवादी हुआ करते थे। वह सशस्त्र क्रांति के जरिए अंग्रेजी सत्ता को भारत से बेदखल करना चाहते थे, लेकिन बाद में बापू और नेहरू से मिलने एवं आजादी की लड़ाई में भाग लेने पर उनके इस दृष्टिकोण में बदलाव आया। नेहरू के कहने पर जेपी कांग्रेस के साथ जुड़े हालांकि आजादी के बाद वह आचार्य विनोभा भावे से प्रभावित हुए और उनके सर्वोदय आंदोलन से जुड़े। उन्होंने लंबे वक्त के लिए ग्रामीण भारत में इस आंदोलन को आगे बढ़ाया। उन्होंने आचार्य भावे के भूदान के आह्वान का पूरा समर्थन किया।

वे इंदिरा गांधी की प्रशासनिक नीतियों के विरुद्ध थे। 5 जून 1975 को अपने भाषण में कहा था "भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रान्ति लाना आदि ऐसी चीजें हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकतीं; क्योंकि वे इस व्यवस्था की ही उपज हैं। वे तभी पूरी हो सकती हैं जब सम्पूर्ण व्यवस्था बदल दी जाए और सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए क्रान्ति- 'सम्पूर्ण क्रान्ति आवश्यक' है।" 5 जून, 1975 की विशाल सभा में जे. पी. ने पहली बार 'सम्पूर्ण क्रान्ति' के दो शब्दों का उच्चारण किया। उनका साफ कहना था कि इंदिरा सरकार को गिरना ही होगा। यह क्रान्ति बिहार और भारत में फैले भ्रष्टाचार की वजह से शुरू की। बिहार में लगी चिंगारी कब पूरे देश में फैल गई पता ही नहीं चला।

गिरते स्वास्थ्य के बावजूद उन्होंने बिहार में सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया। उनके नेतृत्व में पीपुल्स फ्रंट ने गुजरात राज्य का चुनाव जीता। 1975 में इंदिरा गांधी ने आपात्काल की घोषणा की जिसके अंतर्गत जेपी सहित 600 से भी अधिक विरोधी नेताओं को बंदी बनाया गया और प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई। जेल मे जेपी की तबीयत और भी खराब हुई। 7 महिने बाद उनको मुक्त कर दिया गया। 1977 जेपी के प्रयासों से एकजुट विरोध पक्ष ने इंदिरा गांधी को चुनाव में हरा दिया।

  

Friday, 10 October 2014

यह बॉलिवुड है, यहां हर वयक्ति के आखों में सपने हजारों है। यहां हर किरदार खुद में अनगिनत कहानियां लिए घूमता है। एक स्ट्रगलर के अंदर कामयाब सितारे बनने की चाह तो एक कामयाब सितारे के पीछे उस कामयाबी तक पहुंचने की कई अनछुई कहानी। खुद में लाखों कहानियां लिए रंगमंच की ऐसी ही किरदार हैं रेखा। हिन्दी सिनेमा जगत में रेखा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अभिनेत्रियों को फिल्मों में परंपरागत रूप से पेश किए जाने के तरीके को बदलकर अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। आज रेखा का जन्मदिन है। शोहरत, सफलता और कामयाबी के शिखर पर पहुंची रेखा की जिंदगी पर्दे से शुरू होकर संसद तक जा चुकी है। 
इन आखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं, इन आंखों के बाबस्ता अफसाने हजारों हैं। रेखा पर फिल्माया गया यह गाना आज भी उनके जीवन पर सटीक बैठता है। रेखा की आंखों की मस्ती के आशिक हजारों थे और शायद आज भी हैं। रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन कम ही लोग जानते हैं। 10 अक्टूबर 1954 को तमिल परिवार में जन्मीं भानुप्रिया के मां बाप दोनों ही अभिनय जगत से जुड़े हुए थे। उनके पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। घर में फिल्मी माहौल से रेखा का रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगीं।

12 साल की उम्र में आई 'रंगुला रत्नम' उनकी पहली फिल्म थी जिसे बाद में 1976 में 'रंगीला रतन' के नाम से दोबारा हिन्दी में भी बनाया गया. मुंबई आने और हिन्दी फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने एक तेलुगू और एक कन्नड़ फिल्म की। बॉलिवुड में रेखा ने 'अनजाना सफर' से फिल्मी करियर की शुरू आत की इस फिल्म में अभिनेता विश्वजीत के साथ चुंबन सीन होने के कारण विवाद में पड़ गया। जिसके कारण सेंसरबोर्ड से स्वीकृती नहीं मिला। अरसे बाद यह फिल्म 'दो शिकारी' के नाम से रिलीज हुआ और टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई।

इस कारण 1970 में आई 'सावन भादो' को उनकी पहली हिन्दी फिल्म माना जाता है। शुरुआत में सांवली रंगत, भारी शरीर और हिन्दी बोलने में सहज ना होने की वजह से बात बहुत जमीं नहीं। बाद में उन्होंने वजन कम किया और हिन्दी पर भी पकड बना कर दर्शकों के दिल पर राज किया। हिन्दी सिनेमा में उन्होंने कला और व्यावसायिक दोनों ही तरह की फिल्में कीं और शोहरत पाई। 'खूबसूरत', 'खून भरी मांग' और 'उमराव जान' उनकी बेहद कामयाब रही फिल्मों में से हैं। फिल्मी दुनिया के कई बड़े पुरस्कारों जीत चुकीं रेखा को भारत सरकार ने पद्मश्री से नवाजा है।



Sunday, 5 October 2014

गंगा के किनारे खड़ी नाव में सभी यात्री बैठ चुके थे। बगल में ही युवक खड़ा था। नाविक ने उसे बुलाया, पर वह लड़का नहीं आया चूंकि उसके पास नाविक को उतराई देने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए वह नाव में नहीं बैठा और तैरकर घर पहुंचा। सच, सादगी, स्नेह, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं निर्भीकता की मिसाल छः साल का एक लड़का अपने दोस्तों के साथ एक बगीचे में फूल तोड़ने के लिए घुस गया। उसके दोस्तों ने बहुत सारे फूल तोड़कर अपनी झोलियाँ भर लीं। वह लड़का सबसे छोटा और कमज़ोर होने के कारण सबसे पिछड़ गया। उसने पहला फूल तोड़ा ही था कि बगीचे का माली आ पहुँचा। दूसरे लड़के भागने में सफल हो गए लेकिन छोटा लड़का माली के हत्थे चढ़ गया। बहुत सारे फूलों के टूट जाने और दूसरे लड़कों के भाग जाने के कारण माली बहुत गुस्से में था। उसने अपना सारा क्रोध उस छः साल के बालक पर निकाला और उसे बहुत पीट। नन्हें बच्चे ने माली से कहा “आप मुझे इसलिए पीट रहे हैं क्योकि मेरे पिता नहीं हैं!”यह सुनकर माली का क्रोध खत्म हो गया, और वह बोला “बेटे, पिता के न होने पर तो तुम्हारी जिम्मेदारी और अधिक हो जाती है।”माली की मार खाने पर तो उस बच्चे ने एक आंसू भी नहीं बहाया था लेकिन यह सुनकर बच्चा बिलखकर रो पड़ा। यह बात उसके दिल में घर कर गई और उसने इसे जीवन भर नहीं भुलाया।

एक साधारण परिवार में जन्मे और विपदाओं से जूझते हुए सच, सादगी, और ईमानदारी के दम पर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र देश के प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने की अपने आपमें एक अनोखी मिसाल हैं- लाल बहादुर शास्त्री ‘जय जवान जय किसान’ जैसा जोशीला नारा देने वाले छोटे कद के शास्त्रीजी जनमानस के प्रेरणास्त्रोत रहे है। छोटी कद काठी में विशाल हृदय रखने वाले श्री शास्त्री के पास जहां अनसुलझी समस्याओं को आसानी से सुलझाने की विलक्षण क्षमता थी, वहीं अपनी खामियों को स्वीकारने का अदम्य साहस भी उनमें विद्यमान था। 64 में नेहरू के स्वर्गवास के बाद नेहरू के बिना भारत कैसा होगा के बीच देश के बहादुर लाल – लाल बहादुर शास्त्री ने कमान संभाली। उस समय देश का मनोबल टूटा हुआ था अकाल था भुकमरी थी। लेकिन शास्त्री जी की अदम्य इच्छा शक्ति भारत सम्हलने लगा। 17 साल का युवा भारत नए सपनें सजोने लगें। तभी 1965 में पाकिस्तान ने हमला कर दिया भारत को कब्जाने के लिए। तभी एक आवाज गूंजी ईट का जबाब पत्थर से देंगे और जय जवानो ने पाकिस्तान को हरा दिया। हम आजादी के बाद पहली लड़ाई जीते फिर ताशकंद में शान्ति वार्ता हुई। क्या हुआ क्या नहीं लेकिन हमने युद्ध तो जीत लिया लेकिन देश का बहादुर लाल अपना लाल बहादुर खो दिया।


      जीत गया अयूब, शास्त्री की अर्थी को कंधे पर ढोकर।
                                   मारा गया शिवाजी, अफजल की चोटों से घायल होकर।
                                   वह सब क्षेत्र ले लिया केवल जोर शोर से मेज बजाकर।
                                   पाकिस्तानी सेनायें थी नहीं ले सकी शस्त्र सजाकर।
                                   स्वाहा करे उपासक का घर हमें न ऐसा हवन चाहिए।
                                   तासकंद में प्राण खींच ले, हमें न ऐसी संधि चाहिए।