Showing posts with label स्मरण. Show all posts
Showing posts with label स्मरण. Show all posts

Tuesday, 16 July 2013

Posted by Gautam singh Posted on 03:41 | No comments

प्रभाष जोशी की याद

       


                                   

             

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय में मीडिया  छात्रों के ' संवेदना'  के बैनर तले हिन्दी पत्रकारिता के श्लाका पुरुष  प्रभाष जोशी की जयंती पर उन्हें याद किया । प्रभाष जी को याद करते हुए मीडिया छात्रों ने उनके विचारों और जीवन पर प्रकाश डाला ।  खरी-खरी कहने और बोलने वाले प्रभाष जोशी को आज की जरूरत बताया गया ।
        
संस्थान के निदेशक नीरज शर्मा ने कहा कि प्रभाष जोशी हिन्दी पत्रकारिता के श्लाका पुरूष थे उन्होंने एक साहसी सरोकारी पत्रकार और सम्पादक के रूप में हिन्दी पत्रकारिता को अमूल्य योगदान दिया।  वरिष्ठ पत्रकार सुनील छइयां ने कहा कि प्रभाष जोशी ऐसे सम्पादक और पत्रकार थे जिन्होंने हिन्दी पत्रकारिता को आम आदमी तक पहुँचाने  का काम किया। प्रभाष जोशी ने हर क्षेत्र के समाचारों को नये आयाम दिये। क्रिकेट के खेल पर उनके आलेख आज भी चर्चाओं में रहते हैं।  संकाय के एचओडी एवं एसोसिएट प्रो. पीके पाण्डेय ने कहा कि उनकी निर्भयता, जनपक्षधरता और सरोकारों को जिन्दा रखा जाए। प्रभाष जी की जयंती पर याद करने का यह बडा अर्थ है । उन्होंने  हमें सिखाया कि खबर देना ही नहीं , खबर लेना भी पत्रकारिता का काम हैं। इस मौके पर शिक्षकगण सुमन मिश्रा, शिखा धामा, दीपा पारछा, शिप्रा त्रिपाठी, शशांक शर्मा के साथ संकाय के  छात्र-छात्राओं गौतम,  अमित, विपिन, निष्टी, श्मिता, अबरार, राहुल ने भी अपने विचार रखें और उनके जीवन और सन्देश को प्रकाश स्तम्भ बताया ।