भूख और डर से, निरक्षरता और अभाव से मुक्त भारत का सपना देखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी समकालीन भारतीय राजनीति का 'ग्रैंड ओल्ड मैन' वर्तमान में भारतीय राजनीति के 'भीष्म पितामह' वाणी में प्राण और प्राण में प्रण लेकर पैदा हुए अलट बिहारी वाजपेयी शुरू से ही कवि थे। उनका रचा हुआ। बाधाएँ आती हैं आएँ घिरें प्रलय की घोर घटाएँ, पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ, निज हाथों में हँसते-हँसते, आग लगाकर जलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा। आज के दौर में सबसे ज्यादा जरूरत है। जराजनीतिक अफरा-तफरी और अराजक आरोपों के दौर में अटल बिहारी वाजपेयी जैसे अजातशत्रु राजनेता की सक्रियता बहुत जरूरी महसूस होती है। उनके व्यक्तित्व का ही यह चुम्बकीय गुण था कि वैचारिक दृष्टि से विपरीत ध्रुव वाले राजनेता और दल भी उनके साथ आ जुडने के लिए कभी संकोच नहीं करते थे। लिखने पढ़ने के शौक के लिए जाने-जाने वाले भारत रत्न वाजपेयी आज अखबार भी नहीं पढ़ पा पाते बेहतरीन कवि, महान नेता और सफल पीएम के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अटल बिहरी बाजपेयी खराब स्वास्थ के कारण राजनीतिक दुनिया से बहुत दूर है पर उनके आदर्श और बातें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। तभी तो कभी उनकी खड़ाऊ तो कभी उनकी चिठ्ठी लोगों के जीतने का कारण बनती है।
Sunday, 25 December 2016
Friday, 23 December 2016
तैमूर एक ऐसा नाम जिससे सारे सोशल साइट (फेसबुक, ट्वीटर, से लेकर वाट्स एप) वाले घबरा गए है। पूरे देश में तैमूर को लेकर बहस छिड़ी हूई है। क्या किसी बुरे शख्स का नाम रखने से जरूरी तो नहीं वह बच्चा भी बुरा ही हो? और यह भी जरूरी नहीं की राम, कृष्ण, शंकर या गौतम नाम रख लेने से वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जैसा ही हो या कृष्ण नाम रख देने से वह भगवान कृष्ण जैसा ही हो या शंकर रख देने से वह जहर का प्याला पीकर संसार को बचाए या गौतम नाम रख देने से गौतम बुद्ध वाला ही विचार उसके अंदर हो, इस बात की कोई गारंटी दे सकता है क्या? भारतीय सविधान के अनुसार अपने बच्चे का नाम खुद चुनेन और रखने की आजादी है और हर मां बाप अपने बच्चे का नाम सबसे ज्यादा माथापच्ची करके रखते है।
सैफ और करीना ने भी रखा- तैमूर अली खान पटौदी। तो क्या बुराई है इस नाम में? वैसे भी तैमूर का तमलब होता है। फौलाद या लोहा हम इसे इस नजरियें से क्यों न देखे वैसे भी जिस शख्स को लेकर इस नाम पर इतना बहस हो रहा है। वह शख्स अपने बुरे कर्मो की वजह से जाना जाता है। नाम की वजह से उसने ऐसा काम किया हो ऐसा तो नहीं हो सकता। हां हिंसक, क्रूर, बलात्कारी, हत्यारा, लुटेरा कोई शख्स हो सकता है, पर नाम नहीं। हम लोग बचपन से पढ़ते या सुनते आए है। अच्छे काम करों नाम कमाओं इससे तो एक बात साफ है। काम से नाम होता है न की नाम से काम अगर नाम से काम की पहचान होता तो बाबर, सिकंदर जैसे नाम वाले लोग कितने लोगों का नरसंहार कर चुके होते। रावण के बेटे का नाम भी अक्षय था तो क्या अक्षय नाम लेते ही हमें रावन का बोध होता है क्या? अभी अक्षय का नाम आते ही हमारे दिलो-दिमाग में वॉलीबुड के खिलाड़ी कुमार का चेहरा परत दर परत उभरने लगता है।
तो क्या उसके उपर रावण के बेटा होने का कोई धब्बा लगा है क्या? 16 दिसंबर की रात देश को तार-तार कर देने वाला निर्भया कांड में निर्भया के साथ बलात्कार करने वालों में शामिल आरोपियों में से एक आरोपी का नाम राम सिंह था। तो क्या अब यह नाम रखने का भी वैसा ही विरोध किया जाएगा, जैसा विरोध सैफअली खान और करीना के घर जन्मे बच्चे के नाम पर हो रहा है? नाम से अगर किसी व्यक्ति के अच्छे-बुरे गुण शख्सियत में शामिल होता तो आज विश्व के हालात ही कुछ और होते। तैमूर बड़ा होकर खून-खराबा करेगा या आने वाली पीढ़ी उसकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करेगी…यह तैमूर अली खान के कर्म तय करेंगे, न कि उसका नाम। इसलिए इस संभावना को बल क्यों ना दिया जाना चाहिए कि जब तैमूर की बात हो तो तैमूर लंग नहीं तैमूर अली खान की तस्वीर हमारे जहन आए...

Thursday, 22 December 2016
तुम तक मेरा खामोश सलाम पहुंचे। तुम खोमोश, मैं खामोश, ऐसा प्रतित हो रहा है जैसे पूरा दुनिया खामोश। एक लाश की भांती शांत, ठंठा और अकड़ा हुआ कितना भयानक है ये सन्नाटा! कलम भी कितनी खामोशी से चल रही है... इसके लिखे अक्षर भी कितने खामोश है। इन अक्षरों का कोहराम नहीं रहे मेरे...घर के दरवाजे पर ठहरा हुआ, तेरी आहट का साया कच्ची नींद से अक्सर रात में, इसने हमें जगाया है। जालिम तुम क्या चुप हुई, जीवन का संगीत ही थम गया, हर साज चुप, हर आवाज चुप... मैं गाता भी हूं तो मेरा आवाज चुप किसी तीर की तरह और उसे घायल कर देती है। अब चिड़ियों का चहचाना या कोयल का गाना कानों में अमृत नहीं विष घोलती है। पर ये बिना बोले रह भी तो नहीं सकते पर इनकी हर आवाज मुझे कचोटती है... कितना अच्छा होता तुम बोलती ये खामोश रहते ये खामोशी मुझे प्रिय होती, यदि सिर्फ तुम बोलती और सारी प्रकृति चुपरहती। तुम्हारे स्वरों में प्रकृति के हर स्वर का अनुभव कर लेता मैं। मगर सारी प्रकृति बोल रही है और तुम खामोश और स्थिर हो पत्थर की भांती....
कभी देखा, सुना या महसूस किया है खानाबदोश की खामोशी को...गरिबी की चादर लपेटे हाड़ तक कपकपा देने वाली सर्द भरी रातों में टिमटिमाते तारे और खुले आसमां के बीच दिलो और दिमाग को जमा देने वाले ठंड में कैसे जीते है। कभी उनके अंदर उठते गहरे समंदर के लहरो को कभी देखने की कोशिश की है। कैसे बेबस आंखे सर्द में डुबी खौफनाक सन्नाटे के बीच रात में खुले आसमान में शुन्य की ओर निहारती है। कैसे जरा-जरा सांस लेते हुए प्रतीत होता है। सुनों कभी तुमने महसूस किया है उनकी खानाबदोश गरिबी को, उनकी बेबसी को, उनके तड़प को, उनकी आह को, उनकी असहन पीड़ा को... तुम्हें क्या पड़ी है उनके इस सारी तकलीफों को महसूस करने की... क्योंकि तुम सोचते हो, गरिबी, उदासी, बेबसी, आह, तड़प ये सब तो खुदा की दी हुई तकलिफ है और उसने तो तुम से कुछ कहा भी नहीं है अपने परेशानियों के बारे तो तुम क्यों खामखाह उनके तरफ झाकोंगे लेकिन कभी देखो महसूस करों खानाबदोश की खामोशीयों को कितना कुछ कहता है। कितना चिल्लाता है। किताना आंसू टपकाता है। खानाबदोश की बेबस खामोशी....
Thursday, 15 December 2016
बचपन इंसान के जिंदगी का सबसे हसीन और खूबसूरत पल होता है न कोई चिंता न कोई फिकर मां की गोद और पापा के कंधे न पैसे की चिंता न फ्यूचर की सोच। बस हर पल अपनी मस्तियों में खोए रहना, खेलना कुदना और पढ़ना। बगैर किसी तनाव के, लेकिन प्रत्येक बच्चा इतना खुशनसीब नहीं होता। हमारे समाज में कई बुराइयां है, जिनमें से एक है बाल विवाह। जो बच्चों से उसका बचपन छीन लेता है। बचपन एक फूल की भांति होता है। जिसमें मासूमियत के अलावा और कुछ नहीं होता। वो जीवन स्वार्थ से परे होता है, लेकिन हमारे समाज में कुछ स्वार्थी लोग अपने स्वार्थ के लिए बच्चों की मासूमियत छीन लेते हैं।
जहाँ आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में युवा पीढ़ी शादी से घबराती है तो वहीं इन छोटे-छोटे बच्चों को जीवन के इस बंधन में बांध देते हैं। जिस उम्र में इन बच्चों को खेलना-कुदना, पढ़ना-लिखना चाहिए, उन्हें शादी जैसे ताउम्र साथ निभाने वाले बंधन में बांध दिया जाता है। हमलोग बचपन से ही किताबों में पढ़ते आए हैं कि 'एक सफल जीवन के लिये खुशहाल बचपन बहुत जरूरी है', लेकिन ऐसे में खूशहाल जीवन कैसे होगा? जिसका बचपन ही विवाह जैसे भारी-भरकम रिश्तों से बांध दिया जाता हो।
विवाह एक ऐसा रिश्ता है जिसके लिए लड़का और लड़की दोनों को मानसिक और शाररिक रूप से तैयार होना बहुत जरूरी होता है। पर जिस उम्र में इन बच्चों का विवाह कराया जाता है, उस उम्र में यह पता ही नहीं होता कि शादी आखिर होती क्या है? जिसके कारण आने वाले पीढ़ी से लेकर खुद जच्चा और बच्चा दोनों की जान खतरे में बनी रहती है। 2007 में जारी यूनीसेफ की एक रिर्पोट के अनुसार भारत में औसतन 46 फ़ीसदी महिलाओं का विवाह 18 वर्ष होने से पहले ही कर दिया जाता है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह औसत 55 फ़ीसदी है। हालांकि पिछले 20 वर्षों में देश में विवाह की औसत उम्र धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन बाल विवाह की कुप्रथा अब भी बड़े पैमाने पर प्रचलित है, जिसका मूल कारण हैं लिंग भेद और शिक्षा की अव्यवस्था।
2001 जनगणना के मुताबिक़ राजस्थान देश के उन सभी राज्यों में सबसे ऊपर है, जिनमें बाल विवाह की यह कुप्रथा सदियों से चली आ रही है। राज्य की 5.6 फ़ीसदी नाबालिग आबाद विवाहित है। इसके बाद मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, गोवा, हिमाचल प्रदेश और केरल आते हैं। यहां इतनी छोटी उम्र में विवाह जैसे पवित्र रिश्ते से बांध दिए जाते है जिसे अभी चलना तक भी नहीं आता। आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी हमारे देश की स्थति ज्यों की त्यों बनी हुए है। एक तरफ जहां हम चांद और मंगल पर पहुंच रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बाल विवाह जैसी कुप्रथा को हम खत्म नहीं कर पाए हैं।
बाल विवाह को रोकने के लिये अंग्रेजी हुकुमत ने 1928 में शारदा एक्ट बनाया जिसके अन्तर्गत नाबालिक लड़के और लड़कियों का विवाह करने और कराने पर जुर्माना और कैद रखा, लेकिन इसके वाबजूद बाल विवाह हमारे समाज में खुए आम होते रहे। इसको रोकने के लिए सन्र 1978 में संसद द्वारा बाल विवाह निवारण कानून में संसोधन कर इसे पारित किया गया। जिसमे विवाह की आयु लड़कियों के लिये 18 साल औए लड़को के लिये 21 साल निर्धारित की गई। इसके बाद सरकार द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 पारित किया गया। ये अधिनियम बाल विवाह को आंशिक रुप से सीमित करने के स्थान पर इसे सख्ती से प्रतिबंधित करता है। लेकिन हमारे देश की यह विडंबना ही है की जिस देश में महिलाओं को देवी माना जाता हो जिस देश की महिलाएं राष्ट्रपति जैसे पद पर आसीन रही हो वहां बाल विवाह जैसी कुप्रथा के चलते बालिकाएं अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। बाल विवाह एक सामाजिक समस्या है। इसका निदान सामाजिक जागरूकता से ही संभव है। आज युवा वर्ग और हर वर्ग को आगे आकर इसके विरुद्ध आवाज उठानी होगी। तब जा कर देश से बाल विवाह जैसे दंश का विनास होगा।
मेरी तलाश अभी जारी हैं ....मुझे मेरे सफर का अभी अंजाम नहीं मिला
जिस्मों की भीड़ हैं हर तरह .... मुझे एक भी जिन्दा इंसान नहीं मिला

Monday, 17 October 2016
डीयर ड्रीम परेशान मत हो, जिन लोगों को तुम बुरा समझने की गलती कर रहे हो, दरअशल वह बुरे नहीं हैं, उनका स्वभाव ही ऐसा है। वह जैसे कल थे, वैसे ही आज हैं और ऐसे ही आने वाले कल में रहेंगे। उनको लेकर चिंता मत करो। आज तुम्हारा वक्त, तुम्हारे हालात, तुम्हारी परिस्थितियां सबकुछ तुम्हारे विपरीत चल रही हैं और हो सकता है कि आगे कुछ समय तक और भी चलें, लेकिन तुम जरा भी निराश मत होना।
ड्रीम, लोग कहते हैं कि तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है, तुम्हारी स्माइली की वजह से बहुत से लोगों ने तुम्हें मुस्कान नाम भी दे रखा है, पर तुम्हारा यह उदासी भरा चेहरा देखकर अच्छा नहीं लगता है। ड्रीम यार! दुःख-दर्द तो आते-जाते ही रहते हैं। यह बात अलग है कि तुम्हारा समय कुछ ज्यादा ही खराब रहा है। तुमने जितने कष्ट अपनी छोटी सी जिंदगी में देख लिए हैं उतने तो शायद कोई सोच भी नहीं सकता। ड्रीम तुम्हे पता है कि जिंदगी जितनी कठिन होती है उतनी ही रोचक भी होती है। तुम भगवान् को नहीं मानते हो यह अलग विषय है, लेकिन अभी वही भगवान तुम्हारी परीक्षाएं ले रहा है।
इस समय तुम भी पानी की तरह हो जाओ। बह जाना पर टूटना मत और मुझे उम्मीद है कि तुम टूटोगे नहीं, क्योंकि तुम इस मामले में बहुत ही हिम्मती हो, लेकिन अभी के हालातों को देखकर कोई गलत कदम मत उठाना क्योंकि तुमसे बहुत लोगों की आस, उम्मीद जुडी है। ड्रीम तुम खुद कैसे निराश हो सकते हो, तुम तो लोगों को मोटिवेट किया करते थे। तुम्हारी तरक्की और लगन देखकर लोग तुम्हारी चर्चा किया करेंगे। बस कुछ दिन का ही यह बुरा वक्त है इसे कैसे भी हंसते-रोते काट लो।
सुनहरा कल तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहा है। ड्रीम तुम्हे भगवान ने अलग ही मिटटी से बनाया है। तुम दूसरों का दर्द देखकर रो देते हो। किसी को मजबूर देखकर विचलित हो उठते हो। उसकी सहायता के लिए तुम अपना जरूरी से जरूरी काम छोड़ देते हो। यह सारे काम भगवान् देख रहा है। तुम्हे पता है कि भगवान अपने भक्त की बहुत परीक्षाएं लेता है तब जाकर उसे दर्शन प्राप्त होते हैं। हीरे को भी कोयले में दबा रहना पड़ता है। तुम भी वही हीरा हो। ड्रीम तुम्हारी सबसे बड़ी कमजोरी है कि तुम हर किसी पर विश्वास कर लेते हो।
उसको अपना मान बैठते हो। बस इसी कारण से तुम धोखा खा जाते हो, लोग तुम्हारे साथ कुठारघात कर देते हैं। ड्रीम यार जमाने के हिसाब से थोड़ा सा बदलाव लाओ। मैं तुमको गलत राह पर जाने के लिये नहीं बोल रहा हूँ लेकिन समाज बदल रहा है जरा सा तुम भी बदल जाओ। यूँ हर किसी पर विश्वास करना छोड़ दो। देखोगे जिंदगी में कुछ परेशानियां कम हो जाएँगी। मेहनती तो तुम हो ही पर मौका परास्त भी बनो। अगर यूँ हर किसी के सम्मान में कुर्सी छोड़ते रहोगे तो खुद कभी नहीं बैठ पाओगे।

Friday, 27 May 2016
पिछले लोक सभा चुनाव में जिस तरह से बीजेपी ने नारा दिया था, और उस नारे ने आम जनमानस के ऊपर जो छाप छोड़ा उससे ही बीजेपी पूर्ण बहूमत में आ सकी। लोगों के सामने उन्होंने 'सबका साथ और सबका विकास' की बातें की। साथ ही 'अच्छे दिन' आने के सपने दिखाए। अगर कसौटी पर देखे तो सरकार के दो साल पूरे होने बाद ये सपने आम लोगों को सच होते दिख भी रहा है।
पिछले दो सालों में मोदी सरकार ने जिस प्रकार से कई योजनाएं चलाई है। वह सरकार के मजबूत इरादे को दिखाती है। मोदी सरकार ने 'बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ', 'स्वच्छ भारत', 'मेक इन इंडिया', 'डिजिटल इंडिया' और 'सबका साथ-सबका विकास' जैसे नारों को लोकप्रिय बनाया। हमें देश को इन भावनाओं से जोड़ने की जरूरत है और इन बातों में नारों की भूमिका होती है। गांधी से लेकर माओ-रसे-तुंग ने अतीत में नारों की मदद से ही अपने सामूहिक अभियान छेड़े थे। पर नारों को जमीन पर व्यावहारिक रूप से उतरना भी चाहिए।
जो मोदी सरकार कर भी रही है। कुर्सी संभालने के दो ढाई महीने बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब न्यूयॉर्क के जानेमाने मैडिसन स्कवेयर गार्डन पहुंचे तो शहर में मोदी-मोदी के नारे गूंज रहे थे। टाइम्स स्कवेयर की विशाल टीवी स्क्रीन पर उनकी तस्वीरें दिखाई जा रही थीं और शहर का ट्रैफिक मानो हिलने का नाम नहीं ले रहा था। उनकी जीत के फौरन बाद वाशिंगटन पोस्ट ने मुख्य संपादकीय में उनकी एक बड़ी सी तस्वीर प्रकाशित की थी और उसमें सवाल था, मोदी भारत में चीन जैसी तरक्की का महत्वाकांक्षी सपना दिखा रहे हैं। मोदी सरकार बनने के बाद केन्द्र सरकार के सचिवालय में काम बढ़ा है।
तमाम मंत्री अपना पूरा समय दफ्तरों में लगा रहे हैं। विदेश, बिजली, रेलवे, रक्षा, विदेश व्यापार, उद्योग, परिवहन और इसी तरह के कुछ दूसरे मंत्रालयों में काफी अच्छा काम हुआ है। बड़े नीतिगत बदलाव भी हुए हैं। संयोग से वैश्विक अर्थ-व्यवस्था के लिए खराब समय चल रहा है। इसलिए सबसे बड़ी चुनौती वित्त मंत्रालय के सामने है। आर्थिक उदारीकरण का काम धीमी गति से चल रहा है। यह गति यूपीए के शासन में भी धीमी थी।
मोदी सरकार और उससे पहले मनमोहन सरकार की कोशिश देश में पूँजी निवेश के माहौल को बेहतर बनाने की थी। मनमोहन सरकार को भी बीजेपी के अलावा अपनी ही पार्टी के विरोध का सामना करना होता था। बावजूद इन बातों के स्थितियाँ बेहतर होती जा रही हैं। राष्ट्र सर्वप्रथम के मार्ग पर चलते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लेते ही अपने इरादे जता दिए थे कि वे 'गुजरात के विकास मौडल' को संपूर्ण भारत का मौडल बनाकर देश को आगे ले जाना चाहते है।
Subscribe to:
Posts (Atom)