Friday 23 December 2016

तैमूर एक ऐसा नाम जिससे सारे सोशल साइट (फेसबुक, ट्वीटर, से लेकर वाट्स एप) वाले घबरा गए है। पूरे देश में तैमूर को लेकर बहस छिड़ी हूई है। क्या किसी बुरे शख्स का नाम रखने से जरूरी तो नहीं वह बच्चा भी बुरा ही हो? और यह भी जरूरी नहीं की राम, कृष्ण, शंकर या गौतम नाम रख लेने से वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जैसा ही हो या कृष्ण नाम रख देने से वह भगवान कृष्ण जैसा ही हो या शंकर रख देने से वह जहर का प्याला पीकर संसार को बचाए या गौतम नाम रख देने से गौतम बुद्ध वाला ही विचार उसके अंदर हो, इस बात की कोई गारंटी दे सकता है क्या? भारतीय सविधान के अनुसार अपने बच्चे का नाम खुद चुनेन और रखने की आजादी है और हर मां बाप अपने बच्चे का नाम सबसे ज्यादा माथापच्ची करके रखते है।

सैफ और करीना ने भी रखा- तैमूर अली खान पटौदी। तो क्या बुराई है इस नाम में? वैसे भी तैमूर का तमलब होता है। फौलाद या लोहा हम इसे इस नजरियें से क्यों न देखे वैसे भी जिस शख्स को लेकर इस नाम पर इतना बहस हो रहा है। वह शख्स अपने बुरे कर्मो की वजह से जाना जाता है। नाम की वजह से उसने ऐसा काम किया हो ऐसा तो नहीं हो सकता। हां हिंसक, क्रूर, बलात्कारी, हत्यारा, लुटेरा कोई शख्स हो सकता है, पर नाम नहीं। हम लोग बचपन से पढ़ते या सुनते आए है। अच्छे काम करों नाम कमाओं इससे तो एक बात साफ है। काम से नाम होता है न की नाम से काम अगर नाम से काम की पहचान होता तो बाबर, सिकंदर जैसे नाम वाले लोग कितने लोगों का नरसंहार कर चुके होते। रावण के बेटे का नाम भी अक्षय था तो क्या अक्षय नाम लेते ही हमें रावन का बोध होता है क्या? अभी अक्षय का नाम आते ही हमारे दिलो-दिमाग में वॉलीबुड के खिलाड़ी कुमार का चेहरा परत दर परत उभरने लगता है।

तो क्या उसके उपर रावण के बेटा होने का कोई धब्बा लगा है क्या? 16 दिसंबर की रात देश को तार-तार कर देने वाला निर्भया कांड में निर्भया के साथ बलात्कार करने वालों में शामिल आरोपियों में से एक आरोपी का नाम राम सिंह था। तो क्या अब यह नाम रखने का भी वैसा ही विरोध किया जाएगा, जैसा विरोध सैफअली खान और करीना के घर जन्मे बच्चे के नाम पर हो रहा है? नाम से अगर किसी व्यक्ति के अच्छे-बुरे गुण शख्सियत में शामिल होता तो आज विश्व के हालात ही कुछ और होते। तैमूर बड़ा होकर खून-खराबा करेगा या आने वाली पीढ़ी उसकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करेगी…यह तैमूर अली खान के कर्म तय करेंगे, न कि उसका नाम। इसलिए इस संभावना को बल क्यों ना दिया जाना चाहिए कि जब तैमूर की बात हो तो तैमूर लंग नहीं तैमूर अली खान की तस्वीर हमारे जहन आए...
Categories:

0 comments:

Post a Comment